
स्नेहा को अपने लिए पजेसिव होते हुए देख अंगद को उस पर और भी ज्यादा प्यार आ रहा था और अब उसने उसे पूरी तरह से अपनी बाहों में समेटा और बोला “बस करो मेरी जान! तुम्हें इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है, तुम्हारे ये अंगद जी तुम्हारे अलावा और किसी के पास नहीं जा सकते! ये बस तुम्हारे हैं और हमेशा तुम्हारे ही रहेंगे, ना सिर्फ इस जन्म में बल्कि आने वाले हर एक जन्म में! वो तो मिस कपूर ने मुझे इसलिए कॉल किया था क्योंकि वो मेरे प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट कर रही है!”
उसकी बात पूरी होती उससे पहले ही स्नेहा बोली “लेकिन आपको इन्वेस्टमेंट की क्या जरूरत है अंगद जी? आप किसी और से क्यों इन्वेस्ट करवा रहे हैं?”























Write a comment ...