
स्नेहा मुस्कुराते हुए अंगद को देख रही थी जिसने अभी-अभी उसके फोरहेड पर किस किया था और उन दोनों को यूं देखकर मिस कपूर ने गुस्से से अपनी मुट्ठियां कस ली थी।
अंगद और स्नेहा के बीच ये प्यार देखकर उसके चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था लेकिन अब अंगद ने जब उसकी तरफ अपनी नज़रें घुमाई तो उसने एकदम से खुद को नॉर्मल कर लिया और मुस्कुराते हुए बोली "आप दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं, कहना पड़ेगा आपको मिसेज मित्तल आप बहुत ज्यादा लकी है जो मिस्टर मित्तल आपसे इतना प्यार करते हैं! आपको कभी किसी की नजर ना लगे…























Write a comment ...