
JV की बात सुनकर हया को लग रहा था कि उसने डार्क विला आकर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती कर दी है! उसे डार्क विला आना ही नहीं चाहिए था, अब वो एक बार फिर से JV के चंगुल में फंस गई है और JV जो चाहे उसके साथ कर सकता है! वो उसे रोक नहीं पाएगी क्योंकि फिजिकली JV उससे बहुत ज्यादा स्ट्रांग था, वो तो अपने हाथ पैर इतनी तेज चला ही नहीं सकती थी जितनी तेज JV चला लेता था और वैसे भी JV बहुत ज्यादा पावरफुल था इसलिए उससे लड़ना हया के बस की बात नहीं थी और ये सोचते हुए हया ने अब एकदम से सरेंडर कर दिया था!





















Write a comment ...